Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

काशी-तमिल संगमम : तमिलनाडु के दूसरे दल ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

तमिल मेहमानों का दल काशी विश्वनाथ मंदिर में

— मंदिर के अन्नक्षेत्र में मेहमानाें ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद

— काशी विश्वनाथ की भव्यता देखकर अभिभूत हुए तमिल मेहमान

वाराणसी, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की धार्मिक सांस्कृतिक नगरी काशी में चल रहे काशी-तमिल संगमम के चौथे संस्करण में भाग लेने आए तमिलनाडु के दूसरे दल ने गुरूवार दोपहर काे श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर के अधिकारियों ने परंपरागत गरिमा के साथ तमिल मेहमानों का स्वागत किया। मंदिर न्यास की ओर से डमरूवादन के बीच मेहमानों पर पुष्पवर्षा की गई।

मंदिर न्यास के अधिकारियाें ने तमिल मेहमानों को बाबा विश्वनाथ के दर्शन कराए और उन्हें काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर का भ्रमण करवाया। भ्रमण के दौरान सभी ने धाम के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य कला, नवनिर्मित सुविधाओं और निरंतर बढ़ती श्रद्धा-धारा के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के बाद सभी अतिथियों के लिए मंदिर के अन्नक्षेत्र में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। अन्नक्षेत्र में परोसे गए प्रसाद ने सभी को काशी की सेवा-परंपरा और अतिथि-भावना का गहरा अनुभव कराया। बताया गया कि काशी तमिल संगमम् के इस द्वितीय समूह के लिए यह दिन स्मरणीय रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *