Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

वैश्विक स्वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा मध्य प्रदेश का कटनी जिला

गोल्ड ब्लॉक की माइनिंग लीज का हुआ एमओयू

– कलेक्टर एवं कम्पनी डायरेक्टर के बीच गोल्ड ब्लॉक की माइनिंग लीज का हुआ एमओयू

भोपाल, 22 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के कटनी जिले ने खनन क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। जिले के स्लीमनाबाद के इमलिया गोल्ड ब्लॉक की खदान से जल्द ही स्वर्ण खनन शुरू हो जाएगा। सोमवार को कलेक्टर आशीष तिवारी और प्रोस्पेक्ट रिसोर्स मिनरल्स प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर अविनाश लांडगे के मध्य गोल्ड ब्लॉक की माइनिंग लीज का एमओयू हुआ। इसके साथ ही मध्य प्रदेश का कटनी जिला वैश्विक स्वर्ण खनन मानचित्र पर प्रतिष्ठित हो गया है।

कटनी कलेक्टर तिवारी ने बताया कि ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से प्रोस्पेक्ट रिसोर्स मिनरल्स प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी नरीमन प्वाइंट मुम्बई को 50 वर्ष की अवधि के लिए स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया में 6.510 हेक्टेयर क्षेत्र का खनि पट्टा प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इमलिया गोल्ड माइंस में उत्खनन कार्य शुरू होने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही जिले को क्षेत्रीय स्तर पर अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। जिससे जिले और समूचे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि पूरे देश में अभी तक केवल कर्नाटक से ही गोल्ड माइनिंग हो रही थी। अब इस एमओयू से मध्य प्रदेश में भी सोने का खनन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कटनी खनिज सम्पदा से समृद्ध जिला है और यहाँ पर चूना, बॉक्साइट, लाइम स्टोन और क्रिटिकल मिनरल्स बहुतायात में उपलब्ध हैं।

कलेक्टर तिवारी ने कहा कि कटनी जिले में नए खनिज स्रोतों के रूप में सोने की खदान में सोने के साथ बेसमेटल, चांदी, लेड (सीसा) और कॉपर भी निकलेगा। जल्द ही कम्पनी इमलिया गोल्ड माइंस से सोना निकालने के लिये मशीनरी सिस्टम इंस्टाल करेगी। भू-गर्भ शास्त्रियों के प्राथमिक अन्वेषण रिपोर्ट में इमलिया गोल्ड माइंस से 14 लाख टन मिनरल्स मिलना संभावित है। इससे अलग ग्रेड और मात्रा में संधारण के बाद धातु निष्कर्षण हो सकेगा।

—————

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *