Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

रुपए की गिरावट पर खरगे ने केंद्र सरकार को घेरा, सरकार से जवाब मांगा

मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉलर के मुकाबले रुपए की लगातार गिरती कीमत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रुपए की गिरावट साफ दिखाती है कि अगर सरकार की नीतियां सही होतीं तो मुद्रा इस तरह कमजोर न होती। सरकार को इसका जवाब देना होगा।

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में खरगे ने कहा कि रुपए की कीमत घट रही है, इसका मतलब है कि इस देश की आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं है। जब रुपए की कीमत गिरती है, उसी समय पता चलता है कि देश की आर्थिक स्थिति क्या है।

इसके बाद खरगे ने एक्स पर लिखा कि अगर मोदी सरकार की नीति ठीक होती तो रुपया नहीं गिरता। सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे गिरकर अब तक के सर्वकालिक निचले स्तर 90.43 पर पहुंच गया।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *