Kia Carens Clavis और Clavis EV की 21,000 से ज्यादा बुकिंग, इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भी शानदार रिस्पॉन्स

Kia India ने घोषणा की है कि Carens Clavis रेंज—जिसमें हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल है—ने चार महीनों में 21,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली हैं. Carens Clavis को मई 2025 में लॉन्च किया गया था, जबकि Clavis EV की शुरुआत जुलाई में हुई. दिलचस्प बात यह है कि ICE वेरिएंट्स को सबसे ज्यादा बुकिंग मिली है, वहीं Carens Clavis EV को भी एक महीने से कम समय में 1,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं.

Kia India के चीफ सेल्स ऑफिसर, Joonsu Cho ने इस उपलब्धि पर कहा, “हम Carens Clavis और Clavis EV के लिए मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हैं. यह हमारे ग्राहकों के भरोसे का प्रमाण है और Kia की इनोवेशन, सेफ्टी और कम्फर्ट को लेकर प्रतिबद्धता को मजबूत करता है. ICE और EV दोनों वेरिएंट्स को भारतीय बाजार में मिल रही प्रतिक्रिया Kia की लीडरशिप को दर्शाती है.”

नई स्टाइलिंग और फीचर्स से लैस है Carens Clavis

Carens Clavis को नए डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है, जो पुराने वर्जन के साथ ही उपलब्ध है. इसमें नया ग्रिल, Starmap LED DRLs, Ice Cube MFR LED हेडलैंप, और रियर में Starmap LED कनेक्टेड टेललाइट्स व रिवाइज्ड बंपर मिलते हैं.

कैबिन में ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, नई ब्लू और बेज अपहोल्स्ट्री, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS, एंबिएंट लाइटिंग, बोस साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ड्यूल डैशकैम और कनेक्टेड कार टेक जैसी खूबियां मिलती हैं. यह MPV छह और सात-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है. सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ESC, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट सहित कुल 18 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इंजन ऑप्शन में 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल, मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मौजूद हैं. ICE वेरिएंट की कीमतें ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं.

Carens Clavis EV: लंबी रेंज, तेज चार्जिंग

Kia Carens Clavis EV में 42 kWh और 51.4 kWh दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं. EV वेरिएंट में 169 bhp पावर और 255 Nm टॉर्क देने वाला सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है. 51.4 kWh बैटरी के साथ इसकी सिंगल चार्ज रेंज 490 किमी (MIDC) है, जबकि 42 kWh वेरिएंट में 404 किमी (MIDC) की रेंज मिलती है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह EV मात्र 39 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है (100 kW DC चार्जर). Clavis EV की कीमत ₹17.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Leave a Comment