Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

सीतापुर में सगे भाई का हत्यारा गिरफ्तार

हिरासत में भाई का कत्ल करने वाला

सीतापुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

थाना हरगांव पुलिस ने सगे भाई की हत्या के आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी हो की बीते कल सोमवार को दो भाइयों के बीच शराब के नशे में बातचीत बढ़ने में भाई ने भाई की बांका से काटकर हत्या कर दी थी। क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्राम परसेहरा शरीफपुर में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार वर्मा को बरौसा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बांका भी बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर की शाम मृतक मनोज कुमार शराब के नशे में अपने भाई प्रमोद के दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर भी वह नहीं माना और पत्नी-बच्चों से भी हाथापाई करने लगा। इसी दौरान अभियुक्त प्रमोद ने घर से बांका लाकर मनोज पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद वह फरार हो गया था। इस कार्रवाई में थाना हरगांव पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *