Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक बने किशन प्रजापत

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत
बैठक में उपस्थित विहिप के पदाधिकारी

– हस्तिनापुर में विहिप की केन्द्रीय प्रन्यासी मण्डल की बैठक संपन्न

लखनऊ/मेरठ, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मेरठ के हस्तिनापुर स्थित जम्बूदीप परिसर में विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय प्रन्यासी मण्डल की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक के अंतिम दिन कुछ पदाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव की घोषणा की गई है। इसमें सह संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे किशन को बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। वहीं अब तक बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे नीरज दौनेरिया को इन्द्रप्रस्थ क्षेत्र का क्षेत्र संगठन मंत्री बनाया गया है। इन्द्रप्रस्थ क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री रहे ​मुकेश विनायक खाण्डेकर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का क्षेत्र संगठन मंत्री बनाया गया है। इसी तरह गोरक्ष प्रान्त में सह प्रान्त संगठन मंत्री रहे दीपेश को गोरक्ष प्रान्त का प्रान्त संगठन मंत्री बनाया गया है। गोरक्ष के प्रान्त संगठन मंत्री रहे राजेश को अवध व कानपुर प्रान्त का धर्म प्रसार प्रमुख बनाया गया है।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *