Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरी मेले का आयोजन

रावामापा पंडोह में किशोरी मेले के दौरान।

मंडी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बाल विकास परियोजना मंडी-सदर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला मंडी प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे देई 2.0 कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों में किशोरी मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वृत स्तरीय किशोरी मेलों की निरंतरता में वृत पंडोह द्वारा सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, अप्पर पंडोह में वृत स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. प्रवीण चौधरी, आयुर्वेदिक केंद्र पंडोह ने की।

डा. प्रवीण ने छात्रों को किशोरावस्था में होने वाले सामान्य रोगों, पोषण, स्वच्छता तथा आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयुष विभाग से योगेश कुमार, योग प्रशिक्षक ने योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया। पुलिस विभाग से उपस्थित अशोक पठानिया, थाना प्रभारी, पंडोह व उनके सहयोगी अमरनाथ शर्मा, अतिरिक्त थाना प्रभारी, पंडोह स्कूली छात्रों को यातायात नियमों, नशे से बचाव तथा बाल विवाह को दंडनीय अपराध घोषित किए जाने के संबंधी कानूनों बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।

चिंता देवी, पर्यवेक्षिका द्वारा बच्चों व महिलाओं से संबंधित कानूनों / अधिकारों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत प्रदान की। साथ ही 27 नवंबर, 2025 से 08 मार्च, 2026 तक पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैणी ने बताया कि किशोरी मेले में स्कूली छात्रों हेतु चित्रकला तथा सलोग्न लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई जिसमें महिमा, प्रोमिला, साक्षी, प्रिया दुग्गल, परिधि, आरूषि, प्रिया, तुषारिका, सिमरन, मानवी, कुसुम, सृष्टि ठाकुर, सृष्टि, सुनीता, दिव्यांशी, निशु टोप्पो सहित अनेक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य खेविंद्रा शर्मा तथा अन्य अध्यापक वर्गों द्वारा स्कूली छात्रों की करियर काउंसलिंग भी की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *