Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

ITR फाइलिंग की अंतिम तिथि नजदीक, जानिए जरूरी बातें और मौजूदा स्थिति

ITR फाइलिंग डेडलाइन – आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तारीख में अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन आकलन वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 2024-25) के लिए अब तक जितने ITR फाइल हुए हैं, वह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 50% से भी कम हैं। आकलन वर्ष 2025-26 में करदाता, वित्त वर्ष 2024-25 की आय के लिए रिटर्न भर रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल (वित्त वर्ष 2023-24) 9 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे।

ITR फाइलिंग

अब तक कितने ITR फाइल और प्रोसेस हुए?

आयकर विभाग की वेबसाइट के अनुसार, 25 अगस्त 2025 तक कुल 3,67,94,801 ITR फाइल किए जा चुके हैं।

ITR फाइल करने की अंतिम तारीख क्या है?

सरकार ने मई माह में आकलन वर्ष 2025-26 के लिए ITR फाइलिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी। ऐसे करदाता जिनके खातों का ऑडिट नहीं होता, वे अब 15 सितंबर 2025 तक ITR दाखिल कर सकते हैं। इनमें अधिकांश सैलरीड कर्मचारी शामिल हैं। इससे पहले ITR फाइलिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 थी। वहीं जिनके खातों का ऑडिट जरूरी है, उन्हें 31 अक्टूबर तक रिटर्न दाखिल करने का समय मिला है।

क्या ITR फाइलिंग की डेडलाइन आगे बढ़ेगी?

ITR फाइलिंग की अंतिम तिथि आगे बढ़ेगी या नहीं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। टैक्सपेयर्स और टैक्स प्रोफेशनल्स को उम्मीद है कि सरकार इस बार कम से कम एक बार और ITR फाइलिंग की अंतिम तिथि बढ़ा सकती है, जो फिलहाल 15 सितंबर को खत्म हो रही है। गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने हाल ही में ITR फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में करदाता और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समय पर रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे। कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भी ऐसी ही राय जताई है। गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को पत्र लिखकर करदाताओं और प्रोफेशनल्स को हो रही कई परेशानियों को उजागर किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *