Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा : प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर कार्रवाई, 1000 रूपये का लगा अर्थदण्ड

कोरबा: प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर कार्यवाही, 1000 रू. का लगा अर्थदण्ड

कोरबा, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नगर पालिक निगम केारबा द्वारा आज कोरबा बालको रोड व रिसदी रोड स्थित दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग करते हुए पाए जाने पर संबंधित दुकान संचालकों को 1000 रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया, साथ ही निगम अमले द्वारा उन्हें कड़ी हिदायत दी गई कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग, डिस्पोजल व इससे बनी अन्य सामग्रियों का उपयोग न करें अन्यथा और अधिक कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

शासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग डिस्पोजल व इससे बनी अन्य सामग्री के उपयोग को रोकने के लिए आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम के संबंधित अधिकारी कर्मचारी दुकानों, प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं तथा निरीक्षण के दौरान यदि प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग डिस्पोजल आदि का उपयोग विक्रय, भंडारण आदि पाया जाता है तो संबंधित दुकान संचालकों पर अर्थदण्ड आरोपित करने व प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री की जब्‍ती की कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को कोरबा बालको रोड व रिसदी रोड स्थित दुकानों में निगम अमले द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां पर स्थित दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग करते पाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए इन संबंधित दुकानदारों पर निगम अमले ने 1000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया, उन्हें कड़ी हिदायत दी कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग दुकानों में न करें तथा वैकल्पिक सामग्रियों का उपयोग में लायें।

न करें प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपील करते हुए कहा है कि शासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग, डिस्पोजल आदि का उपयोग कदापि न करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने कैरीबैग डिस्पोजल व अन्य सामग्रियाॅं जहाॅं एक ओर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, वहीं दूसरी ओर साफ-सफाई व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है, इसके साथ ही प्लास्टिक कैरीबैग डिस्पोजल जैसी सामग्रियाॅं मवेशियों के लिए भी अत्यंत घातक है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अतः की जाने वाली कार्रवाई से होने वाली असुविधा से बचें तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *