Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा : स्वर्गीय मीना जैन की चतुर्थ पुण्यतिथि पर एमजेएम अस्पताल में निःशुल्क ओपीडी सेवा आज

स्वर्गीय मीना जैन की चतुर्थ पुण्यतिथि पर MJM अस्पताल में निःशुल्क ओपीडी सेवा आज

कोरबा, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर व जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रिंस जैन (एमडी) की पूज्य माता तथा पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय मीना जैन की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम)अस्पताल द्वारा मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अवसर पर आज सोमवार को अस्पताल में सभी ओपीडी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

नया बस स्टैंड, टीपी नगर स्थित एमजेएम अस्पताल में आयोजित इस विशेष सेवा दिवस के तहत शहर एवं जिले के मरीजों को जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी) एवं शिशु रोग (पीडियाट्रिक्स) से संबंधित परामर्श एवं आवश्यक जांच सुविधाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएंगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह निःशुल्क ओपीडी सेवा स्वर्गीय मीना जैन की पुण्य स्मृति को समर्पित है। उनके सेवा-भाव, मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति समर्पण से प्रेरित होकर यह पहल की गई है। इस दौरान अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।

इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉ. प्रिंस जैन ने कहा,“यह निःशुल्क ओपीडी सेवा मेरी माता की स्मृति में समाज के प्रति एक छोटा सा सेवा प्रयास है। मैं कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।”

उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ भविष्य में भी समय-समय पर सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *