Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा : अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ग्राम बकसाही में 95.20 क्विंटल धान जब्त

कोरबा :अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ग्राम बकसाही में 95.20 क्विंटल धान जब्त

कोरबा, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली के मार्गदर्शन में तहसील पाली क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

आज गुरुवार को तहसीलदार पाली भूषण सिंह मंडावी, खाद्य निरीक्षक रवि राज एवं राजस्व निरीक्षक पाली कन्हैया की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बकसाही में जांच कार्रवाई की गई। जांच के दौरान व्यापारी सतीष जायसवाल की दुकान से 143 बोरी धान, कुल वजन 57.20 क्विंटल तथा व्यापारी कृष्ण जायसवाल की दुकान से 95 बोरी धान, कुल वजन 38.00 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित पाया गया।

उक्त अवैध भंडारण के संबंध में नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करते हुए कुल 238 बोरियों में 95.20 क्विंटल धान जब्त किया गया। मामले में संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं खरीद-बिक्री के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *