Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा : लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश

कोरबा : लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश
कोरबा : लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश

कोरबा, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगड़ा बस्ती में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही घर के अंदर फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान पुष्पा राठौड़ (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुष्पा की करीब चार वर्ष पूर्व एक शादीशुदा युवक से पहचान हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके चलते पुष्पा ने अपने पहले पति प्रकाश जातवार से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद वह बालको क्षेत्र में सत्यम सोनी (40 वर्ष) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतका के दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

आज सोमवार को महिला का शव घर के भीतर फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी। जब उसका साथी सत्यम सोनी घर पहुंचा, तो उसने पुष्पा को फंदे पर लटका देखा। आनन-फानन में उसने महिला को नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

एएसआई अजय सिंह पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *