Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

सत्ता से हटने के 14 दिन बाद सार्वजनिक रूप से दिखे केपी ओली

अपदस्थ होने के बाद पहली बार के पी ओली

काठमांडू, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सत्ता से हटने के 14 दिन के बाद अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली मंगलवार को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच दिखाई दिए।

भक्तपुर में किराये के घर में रह रहे ओली ने कुछ समर्थक और कार्यकर्ताओं के बीच आकर सिंहदरबार में आगजनी की घटना को घुसपैठियों का षडयंत्र बताया । उन्होंने कहा कि अपने देश से प्रेम करने वाले अपने इतिहास से प्रेम करने वाले कभी सिंहदरबार में आगजनी नहीं कर सकते ।

काठमांडू के मेयर बालेन शाह पर लक्षित करते हुए ओली ने कहा कि कुछ दिन पहले ही किसी ने सिंहदरबार में आग लगा देने की धमकी दी थी। इसलिए यह आक्रमण किया गया।

जेन जी के प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए ओली ने कहा कि नेपाल एक बदनाम देश हो गया है। कई देशों ने वीजा देना बंद कर दिया गया है। काम देना बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति से हमे देश को बचाना होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *