Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

केपी शर्मा ओली तीसरी बार सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष निर्वाचित

के पी ओली

काठमांडू, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार निर्वाचित किया गया है। ओली ने पार्टी के भीतर लंबे समय से समर्थन के बावजूद उन्हें चुनौती देने वाले ईश्वर पोखरेल को बड़े अंतर से पराजित किया।

चुनाव आयोग के अनुसार सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष पद की दौड़ में ओली को कुल 1,663 मत प्राप्त हुए। पार्टी के आंतरिक चुनाव के नतीजों के अनुसार शंकर पोखरेल सीपीएन-यूएमएल के महासचिव पद के लिए विजयी हुए हैं। पोखरेल को 1,228 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र पाण्डेय को 999 मत प्राप्त हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *