Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत: हरियाणा में एक लाख 80 हजार युवाओं को दिया है रोजगार: कृष्ण लाल पंवार

पानीपत में रोजगार मेले का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

पानीपत, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत हरियाणा रोजगार मिशन द्वारा गुरुवार को स्थानीय आर्य महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित विशाल रोजगार मेला आयाेजित किया गया। इसमें प्रदेश के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे।

उन्हाेंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने एक लाख 80 हजार युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्च रोजगार उपलब्ध कराकर एक नया इतिहास रचा है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार मेले सिर्फ नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि कौशल, अवसर और विश्वास का संगम बन चुके हैं, जहां युवाओं को एक मंच पर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और रोजगार तीनों मिल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री पंवार ने बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2014 से अब तक 51 हजार से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दे चुकी है, जबकि रोजगार मेलों के माध्यम से लाखों युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं। हर जिले में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि हर युवा सक्षम हो, आत्मनिर्भर बने और अपनी प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़े। मंत्री ने कहा कि हरियाणा में 28 हजार से ज्यादा लखपति दीदी तैयार हो चुकी हैं, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमाण है। यह लक्ष्य इस वर्ष 50 प्रतिशत तक हासिल किया जा चुका है, जो ग्रामीण महिलाओं में बढ़ती आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं की सफलता का संकेत है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 60878 स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं। मिशन अब सात हजार सात सौ छह गांवों में से 6504 गांवों तक पहुंच चुका है, जबकि 6393 गांव पंचायतों में से पांच हजार नौ सौ 31 पंचायतें इस कार्यक्रम का सक्रिय हिस्सा बन चुकी हैं। यह अभियान युवाओं और महिलाओं की आजीविका को स्थायी बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को मंत्री द्वारा जॉइनिंग लेटर भी प्रदान किए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के सपनों को समझती है और उन्हें साकार करने के लिए रोजगार, कौशल और स्वावलंबन तीनों स्तरों पर व्यापक कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा को हरियाणा सरकार का उद्देश्य केवल नौकरी देना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां युवा स्वयं को सक्षम, समर्थ और भविष्य के लिए तैयार महसूस करें। कार्यक्रम में कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, एसडीएम मनदीप सिंह, बीजेपी महिला जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा, महामंत्री पिंकी वर्मा, जिला परिषद पूर्व चेयरमैन रणवीर, दिलबाग, सुरेंद्र नोहरा आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *