Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लोसर पर्व की दी शुभकामनाएं

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लेह, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शनिवार को लोसर पर्व के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। लोसर लद्दाख क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो तिब्बती नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

उपराज्यपाल ने इस अवसर पर शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लोसर के पावन अवसर पर, जिसे पूरे लद्दाख में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है, वे लद्दाख के लोगों सहित इस पर्व को मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कामना की कि लोसर सभी के जीवन में शांति, खुशहाली और भाईचारे का संदेश लेकर आए।

गौरतलब है कि लोसर तिब्बती नववर्ष का प्रमुख पर्व है और यह एक महत्वपूर्ण बौद्ध त्योहार भी है। इसे लद्दाख में प्रार्थनाओं, पारंपरिक संगीत, ‘चाम’ नामक नकाबपोश नृत्य, दावतों और विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है। यह पर्व खुशहाली के स्वागत और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है।—————

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *