Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

हरियाणा में लागू होगी ‘लाडो लक्ष्मी योजना’, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू करने का ऐलान किया है। यह योजना 25 सितंबर से लागू होगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Lado Laxmi Yojana Haryana

लाडो लक्ष्मी योजना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी वादों में से एक थी। मुख्यमंत्री सैनी ने यह घोषणा हरियाणा कैबिनेट बैठक के बाद की। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने का फैसला लिया है। यह योजना 25 सितंबर, दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक मदद दी जाएगी। 25 सितंबर से 23 वर्ष या उससे अधिक उम्र की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। यह लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाओं को मिलेगा।

इन महिलाओं को मिलेगा ₹2100

मुख्यमंत्री सैनी के अनुसार, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पहले चरण में सालाना आय ₹1 लाख से कम वाली परिवारों की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना को धीरे-धीरे और भी आय वर्गों तक विस्तार किया जाएगा, ताकि ज्यादा परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि महिला (अगर अविवाहित है) या उसके पति (अगर विवाहित है) कम से कम 15 साल से हरियाणा के निवासी हों। किसी परिवार में महिलाओं की संख्या की कोई सीमा नहीं है। अगर एक परिवार में तीन महिलाएं पात्र हैं तो सभी को लाभ मिलेगा।

इन महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त लाभ

मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी कहा कि स्टेज 3 और स्टेज 4 कैंसर से पीड़ित महिलाएं, 54 सूचीबद्ध दुर्लभ बीमारियों, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल रोग से ग्रसित महिलाएं, जो पहले से पेंशन प्राप्त कर रही हैं, उन्हें भी इस योजना के तहत अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *