लखीमपुर खीरी : 130 किलो ग्राम अवैध पटाखों के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में लखीमपुर जिले के थाना खीरी पुलिस ने 130 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि थाना खीरी पुलिस टीम ने अभियान के दौरान दो युवक सरफराज हुसैन, जावेद उर्फ जाबिर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के कब्जे से 130 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद हुआ है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलेभर में अवैध पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।—————
(Udaipur Kiran) / देवनन्दन श्रीवास्तव



