Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

नैनीताल पुलिस में बड़े स्तर पर स्थानांतरण, 20 निरीक्षक व उपनिरीक्षक बदले

Transfer Order

नैनीताल, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 20 अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई तैनाती पर भेजा है। आदेश जारी होते ही यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए।

स्थानांतरण के बाद निरीक्षक राजेश यादव को शिकायत प्रकोष्ठ से हटाकर कोतवाली भीमताल की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं निरीक्षक अमर चन्द शर्मा को कोतवाली हल्द्वानी से हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। निरीक्षक विजय मेहता अब कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी होंगे। निरीक्षक सुशील कुमार को रामनगर से बनभूलपुरा और दिनेश फर्त्याल को डीसीआरबी से कोतवाली रामनगर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक राजेंद्र रावत को सम्मन सेल से हटाकर डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक देवेंद्र राजपूत को पुलिस लाइन से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्व में मुखानी थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक दिनेश जोशी को कोतवाली मल्लीताल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भेजा गया है और बनभूलपुरा में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुशील जोशी अब मुखानी के प्रभारी होंगे। उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौर को भीमताल से सम्मन सेल भेजा गया है और हर्ष बहादुर पाल को भवाली से हटाकर कोतवाली बनभूलपुरा में तैनात किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक रमेश पंत गर्जिया चौकी प्रभारी बनाए गए हैं और सुनील धानिक अब कैंची चौकी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उपनिरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट को तल्लीताल से हटाकर चौकी पीरूमदारा भेजा गया है। भूपेन्द्र मेहता को मेडिकल चौकी हल्द्वानी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में और रविंद्र राणा को काठगोदाम से हटाकर मेडिकल चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस अब कोतवाली मल्लीताल में और उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट रामनगर कोतवाली में अपनी सेवाएं देंगे। उपनिरीक्षक जगवीर को बनभूलपुरा से स्थानांतरित कर थाना काठगोदाम में तैनात किया गया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *