Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 10 नक्सली ढेर – मोडेम बालकृष्ण भी मारा गया

गरियाबंद, 11 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के जंगलों में हुई मुठभेड़ में दस नक्सली ढेर हो गए। इनमें केंद्रीय समिति (सीसी) का सदस्य और वांछित नक्सली नेता मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी शामिल है।

नक्सली

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें दस नक्सली मार गिराए गए। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त में मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण की पुष्टि हुई है, जो लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है। यह कार्रवाई सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इससे नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *