परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय

जौनपुर, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएससी (कृषि) और एमएससी (कृषि) पाठ्यक्रमों के Examination आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. यह विस्तार बीएससी (कृषि) के तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर, तथा एमएससी (कृषि) के तृतीय सेमेस्टर के संस्थागत एवं कैरी फारवर्ड छात्रों के लिए किया गया है.

विश्वविद्यालय के Examination नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा बुधवार को जारी सूचना के अनुसार, छात्र अब ऑनलाइन Examination फॉर्म 8 दिसम्बर तक भर सकेंगे. Examination शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 दिसम्बर निर्धारित की गई है.

Examination नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई भी आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Leave a Comment