Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्रदेश में यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध : कृषि मंत्री शाही

उर्वरक उपलब्धता के संबंध में बैठक करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर

​लखनऊ, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के ​कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को विधान सभा स्थित कक्ष सं.-08 में प्रदेश में उर्वरक क्रय-विक्रय तथा आपूर्ति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में यह तय किया गया कि जिन जनपदों में यूरिया उर्वरक का बफर स्टाक 3,000 मीट्रिकटन से कम है, उन जनपदों को प्राथमिकता के आधार पर भेजी जाएगी। इसके साथ ही, पी०सी०एफ० (PCF) को परिवहन व्यवस्था की सघन मॉनिटरिंग करने तथा सभी जनपदों के प्रत्येक समितियों पर कम से कम 25 मीट्रिकटन यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। 03 दिसंबर तक कुल 11.51 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 3.69 लाख मीट्रिक टन डी०ए०पी०, 3.81 लाख मीट्रिक टन एन०पी० के०, 2.54 लाख मीट्रिक टन एस०एस०पी० एवं 0.76 लाख मी०टन एम०ओ०पी० उर्वरक उपलब्ध है। इसमें से सहकारिता के क्षेत्र में यूरिया की 4.65 लाख मीट्रिक टन और निजी क्षेत्र के सेल प्वाइन्टस पर यूरिया की 6.86 लाख मीट्रिक टन मात्रा उपलब्ध है।वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 37608 मीट्रिक टन यूरिया, 11081 मीट्रिक टन डी०ए०पी० एवं 6011 मीट्रिक टन एन०पी०के० मात्रा का क्रय व खपत किसानों द्वारा किया जा रहा है। बैठक में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *