Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

(लीड) प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली की शुभकामनाओं के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प बातचीत करते हुए

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच बातचीत हुई। इसमें प्रधानमंत्री ने दीपावली पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुभकामनाओं और व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका साझीदारी की स्थायी शक्ति, साझा लोकतांत्रिक आदर्शों तथा वैश्विक शांति और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रतिबद्धता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर, हमारी दोनों महान लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं संसार को आशा की ज्योति से आलोकित करें और हर प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ी रहें।”

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित दीपावली समारोह के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री से बात की। बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार के बारे में बात की, उनकी इसमें बहुत रुचि है।”

इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री के साथ भारत-पाकिस्तान संबंधों पर भी चर्चा करने का दावा किया लेकिन यहां सरकार की ओर से पुनः खंडन किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच पाकिस्तान को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “वह एक महान व्यक्ति हैं और पिछले कुछ वर्षों में मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं।

——————-

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *