Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुर : डुमना एयरपोर्ट के अंदर घूम रहा तेंदुआ, दहशत में यात्री और कर्मचारी, वन विभाग अलर्ट

डुमना एयरपोर्ट के अंदर घूम रहा तेंदुआ, दहशत में यात्री और कर्मचारी, वन विभाग अलर्ट

जबलपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के जबलपुर डुमना एयरपोर्ट के अंदर तेंदुए के मूवमेंट से कर्मचारियों में दहशत है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में तेंदुआ घूम रहा था। इसी दौरान तेंदुआ को देख कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनते ही सुरक्षा कर्मी अलर्ट हो गए। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने कुत्ते के सामने तेंदुए को देखा, थोड़ी ही देर बाद तेंदुए ने सुरक्षा कर्मियों के सामने ही कुत्ते का शिकार कर लिया। यह सारा वीडियो सुरक्षा कर्मचारियों ने दरवाजे के पीछे खड़े होकर मोबाइल में कैद कर लिया। हालांकि कर्मचारियों ने कुत्ते को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सारी कोशिश नाकाम हो गई।

वहीं अब घटना का वीडियो शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरीके से कुत्ते के भौंकने के बाद तेंदुआ उसके नजदीक पहुंचता है और एकदम से झपट्टा मारता है। कुत्ते की गर्दन को मरोड़ देता है, जहां कुत्ता दम तोड़ देता है। कुत्ते के दम तोडऩे के बाद तेंदुआ मुंह में फंसा कर उसे दूसरी जगह ले जाता है। लेकिन सारी घटना देखने के बाद भी सुरक्षाकर्मी बेबस नजर आते हैं। डुमना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तेंदुआ को पकडऩे के लिए वन विभाग से संपर्क किया है, जिसके बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है। कुछ दिन पहले ही डुमना रोड पर भी तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया था।

घटना के बाद नाइट पैसेंजर सतर्क हो गए हैं। इस घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी पर सवाल खड़े होने लगे हैं कि एयरपोर्ट की ऊंची दीवार होने के साथ ही सड़क पर फेंसिंग होने के चलते आखिर एयरपोर्ट परिसर में जानवर कैसे दाखिल हो रहे हैं?

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *