Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष वापस लाने के लिए उपराज्यपाल सिन्हा रूस रवाना

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष वापस लाने के लिए उपराज्यपाल सिन्हा रूस रवाना

श्रीनगर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को रूस के कलमीकिया के लिए रवाना हुए। वे एक सप्ताह तक चलने वाली प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को वापस लाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल कहा कि रूस के कलमीकिया के लिए रवाना हो रहा हूँ जहाँ मैं एक सप्ताह तक चलने वाली प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को वापस लाने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करूँगा। मैं इस पावन अवसर के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। ओम नमो बुद्धाय।

यह प्रदर्शनी संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ, राष्ट्रीय संग्रहालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से आयोजित की जा रही है। पवित्र अवशेषों को एलिस्टा के मुख्य बौद्ध मठ गेडेन शेडुप चोइकोरलिंग मठ में स्थापित किया जाएगा जिसे शाक्यमुनि बुद्ध के स्वर्ण निवास के रूप में जाना जाता है।

—–

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *