Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

हाईकोर्ट में लोक अदालत शुक्रवार को

काेर्ट

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह पहला अवसर रहेगा जब लोक अदालत की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे से होगी। प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा जयपुर पीठ में लोक अदालत का शुभारंभ करेंगे। इसी तरह जोधपुर में जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी इसकी शुरुआत करेंगे।

जयपुर पीठ में मुकदमों के आपसी राजीनामे से निपटारे के लिए तीन बेंच बनाई गई है। जिसमें मौजूदा न्यायाधीश प्रवीर भटनागर, जस्टिस संदीप तनेजा और जस्टिस बिपिन गुप्ता अध्यक्षता करेंगे। वहीं इनमें सदस्यों के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एसके गुप्ता, महेन्द्र शाह और अजय कुमार बाजपेयी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जोधपुर में भी तीन बेंच गठित कर मौजूदा न्यायाधीशों को इनकी अध्यक्षता दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *