Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पत्नी संग राधा रानी को शीश झुकाया, लिया मोरारी बापू का आशीर्वाद

आर्शाीवाद लेते हुए बिरला जी अैार उनकी पत्नी
रमेश बाबा का आर्शीवाद के दाैरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

मथुरा, 27 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । ब्रजभूमि मथुरा में शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने धर्मपत्नी के साथ बरसाना पहुंचकर श्रीजी मंदिर में राधा रानी को शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने माता जी गोशाला में राम कथा का गुणगान कर रहे मोरारी बापू का आशीर्वाद लिया तथा कथा श्रवण किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मथुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें टुपट्टा ओढ़ाया और राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी सीपी सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय पुलिस और स्काउट-गाइड दस्ते ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष श्रीजी मंदिर पहुंचे। मंदिर सेवायतों ने उन्हें प्रसादी ओढ़ाई और प्रसाद अर्पित किया। ओम बिरला ने दोनों हाथ जोड़कर राधारानी के चरणों में नमन किया और राष्ट्र व समाज की मंगलकामना की।

संकीर्तन और घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच दर्शन कर वो भावविभोर दिखे। इसके बाद बिरला पत्नी संग माता जी गाैशला के संस्थापक संत रमेशबाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और उनकी पत्नी संजू चौधरी मौजूद रहीं। यहां से लोकसभा अध्यक्ष गौशाला राम कथास्थल पहुंचे। यहां सुप्रसिद्ध संत मोरारी बापू द्वारा गौ सूक्त आधारित श्रीरामकथा की अमृत वर्षा हो रही थी। कथा पंडाल में प्रवेश करते ही ओम बिरला ने बापू के चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच के समीप बैठकर उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया। जैसे ही बापू के मुखारविंद से राम प्रेम का प्रसंग प्रवाहित हुआ, पूरा कथा स्थल भावविभोर हो उठा। कथा के दौरान मोरारी बापू ने कहा कि कथा साधन नहीं साध्य है। कथा उपलब्धि है, कथा परिणाम है। तुलसीदास ने कहा है कि कथा गोमाता है। कथा स्थल राधे-श्याम के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। राधे-श्याम के जयकारों से वातावरण में दिव्यता छा गई। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अरुण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *