Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

लोकसभा में सोमवार को वंदेमातरम और मंगलवार को चुनाव सुधारों पर होगी चर्चा

Parliament

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में चुनाव सुधारों पर चर्चा कराने के लिए तैयार हो गई है। लोकसभा में सोमवार, 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं सालगिरह पर चर्चा होगी। इसके अगले दिन मंगलवार, 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से चुनाव सुधारों पर चर्चा कराई जाएगी।

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने मंगलवार को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षा में हुई सर्वदलीय बैठक में यह तय किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार, 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं सालगिरह पर और मंगलवार, 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी।

विपक्ष संसद के पिछले और मौजूदा सत्र में लगातार मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया एसआईआर को लेकर हंगामा करता रहा है।सोमवार से शुरू हुई संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही इस मुद्दे पर लगातार दूसरे दिन भी बाधित हुई।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है। इसको लेकर विपक्ष शासित राज्यों खासकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विरोध भी हो रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर हंगामा कर रहा है। आज भी लोकसभा में इसके कारण सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। कार्यवाही दो बार स्थगित होने के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *