Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : स्वदेशी मेले में लोक संगम व वंदे मातरम कार्यक्रमों से जमेगा रंग

पांच दिवसीय स्वदेशी मेले से संबंधित कैलेंडर का लोकार्पण करते पदाधिकारी।

पांच दिवसीय स्वदेशी मेला 12 दिसंबर से पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में होगा

शुरू

कैलेंडर का लोकार्पण करके पांच दिवसीय स्वदेशी मेले की दी जानकारी, 12 दिसंबर

से होगा शुरू

हिसार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वदेशी विचारधारा की अलख जगाने एवं स्वदेशी उत्पादों

को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिसार के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में 12 से

16 दिसंबर तक स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में

आयोजित होने वाले इस स्वदेशी मेले में कला, संस्कृति व स्वदेशी उत्पादों की धूम रहेगी।

हर रोज समरसता महायज्ञ से मेले की शुरुआत होगी और प्रतिदिन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न

स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

इस स्वदेशी मेले में विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक

व स्वास्थ्य सरोकारों से जुड़े संगठन एवं एक लाख से अधिक नागरिक बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे।

इस दौरान दर्शकों को स्वदेशी उत्पादों का बाजार, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम,

मानस रामलीला, हरियाणवी सांग, नाटिका एवं गीत-संगीत से परिपूर्ण कार्यक्रम देखने का

अवसर मिलेगा। स्वदेशी मेला प्रांतीय प्रमुख अनिल गोयल ने बुधवार काे बताया कि स्वदेशी मेले ने अंतरराष्ट्रीय

स्तर पर अपनी पहचान बना ली है और स्वदेशी उत्पादों को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है। इस

दौरान हिसार के स्वदेशी मेला प्रमुख संजीव शर्मा, मेला संयोजक दिनेश चुघ, मेला सह संयोजक

सुमन ऐरन व प्रदीप बामल, स्कूल संपर्क प्रमुख मोना जैन, मेला प्रचार प्रमुख पुनीत खुराना,

युवा प्रमुख सोनिया श्योदान, कार्यक्रम प्रमुख डॉ. अनिल कुमार, स्टाल प्रमुख ऋतुराज,

युवा प्रमुख सोनिया श्योदान व महिला प्रमुख स्नेहलता सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित

रहे। इस अवसर पर स्वदेशी मेले से संबंधित कैलेंडर का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर मेला प्रमुख संजीव शर्मा ने बताया कि मेले में आठ विश्वविद्यालयों

के कुलपति अतिथि के रूप में मेले में हिस्सा लेंगे। इनके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों

से जुड़ी प्रसिद्ध हस्तियां भी मेले में शिरकत करेंगी। मेला संयोजक दिनेश चुघ ने बताया कि मेले में 160 से अधिक विद्यालयों के दो

हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक हिस्सा लेंगे। मेले के दौरान 100 से अधिक

स्वदेशी वस्तुओं की स्टाल लगेगी। 30 से अधिक न्यू स्टार्टअप की स्टाल से दर्शकों को

रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *