Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

सीएसपी संचालक से 1.30 लाख रूपये की लूट

अररिया फोटो:सीएसपी के बाहर जमा भीड़
अररिया फोटो:सड़क जाम कर प्रदर्शन

अररिया 18 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक से 1.30 लाख रूपये लूट लिए।बदमाशों ने हथियार से लैस थे और हथियार के साथ सीएसपी में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

लूट के दौरान बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग भी की।मामला फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा पंचायत के घीवहा गांव स्थित बाबा चौक की है।बदमाश चार की संख्या में थे और सभी के नकाबपोश में होने की बात कही जा रही है।दिनदहाड़े हुए घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे को घंटों जामकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। वारदात के दौरान अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित सीएसपी संचालक मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि गुरुवार को नित्य दिन की तरह सुबह दुकान खोलकर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे।तीन अपराधी दुकान के बाहर खड़े रहे, जबकि एक अपराधी अंदर घुसा।सभी बदमाशों के चेहरे रुमाल और मफलर से ढंके हुए थे।अंदर घुसते ही बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही सीएसपी संचालक मुकेश कुमार जान बचाकर दुकान से बाहर भागे और शोर मचाने लगे।इसके बाद बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग करते हुए नकद लूटकर बाइक से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुए इस घटना से इलाके में भारी दहशत फैल गई। नाराज ग्रामीणों ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परवाहा चौक से छातापुर जाने वाली एसएच-92 को घंटों जाम कर दिया।प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की।प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।मौके पर उपमुखिया वीरेश यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ललित कुमार ठाकुर और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भुवनेश्वरी यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही दारोगा सत्येंद्र कुमार गुप्ता और दारोगा अमित राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले को लेकर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और उन्होंने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *