Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रभु राम का जीवन आदर्श, सत्य प्रेम और करुणा की शिक्षा देता है : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पत्नी के साथ मोरारी बापू का आशीर्वाद लेते हुए एवं संत रमेश बाबा का आशीर्वाद के दौरान

प्रेममयी, रसमयी और करुणामयी है बरसाना की भूमि : मोरारी बापू

मथुरा(अपडेट), 27 सितम्बर(Udaipur Kiran News) । ब्रजभूमि मथुरा में शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने धर्मपत्नी के साथ बरसाना पहुंचकर श्रीजी मंदिर में राधारानी को शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने माता जी गोशाला में रामकथा का गुणगान कर रहे मोरारी बापू का आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अरूण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मथुरा आगमन पर ओम बिरला का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाया और राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर स्वागत किया। स्थानीय पुलिस और स्काउट-गाइड दस्ते ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष श्रीजी मंदिर पहुंचे। मंदिर सेवायतों ने उन्हें प्रसादी ओढ़ाई और प्रसाद अर्पित किया। ओम बिरला ने दोनों हाथ जोड़कर राधारानी के चरणों में नमन किया और राष्ट्र व समाज की मंगलकामना की। संकीर्तन और घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच दर्शन कर वो भावविभोर दिखे। जहां उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और उनकी की पत्नी संजू चौधरी मौजूद रही। इसके उपरांत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रामकथा का श्रवण करने पहुंचे और रामकथा वाचक मोरारी बापू का आशीर्वाद लिया। कथा का रसापान कराते हुए मोरारी बापू ने कहा बरसाना की भूमि प्रेममयी रसमयी और करुणामयी भूमि है जिस पर ऊंची अटारी वाली की कृपा बरसती रहती है। प्रेममयी, रसमयी और करुणामयी है बरसाना की भूमि। कथा श्रवण के पश्चात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह भूमि अध्यात्म की धरा है, और यहां की ऊर्जा एक अद्भुत अनुभूति देती है। साथ ही उन्होंने राधा रानी से देश की खुशहाली और सभी लोगों की सुख-शांति के लिए मंगलकामना भी की। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और भक्तिमय परंपराओं की विशेष सराहना भी की। उन्हें पुनः राधा रानी के दर्शन का सौभाग्य मिला, जिससे उन्हें असीम शांति का अनुभव मिला। बरसाना की पावन धरती पर रामकथा सुनना उनके लिए बड़ा सौभाग्य है। जब बापू कथा करते हैं, तो ऐसा लगता है पूरा जीवन राममय हो गया। रामकथा का श्रवण सकारात्मक ऊर्जा और शांति का अनुभव कराता है एवं प्रभु राम का जीवन आदर्श सत्य प्रेम और करुणा की शिक्षा देता है। कथा के उपरांत लोकसभा अध्यक्ष पत्नी संग संत रमेशबाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे जहां उन्होंने गौ सेवा पर आधात्मिक चर्चा की।

इस दौरान उनके साथ सतुआ महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, चतुर संप्रदाय के अध्यक्ष फूलडोल दास महाराज, लाडली दास महाराज, हरिशंकर दास, गोपेश्वर बाबा, जगतगुरू सच्चिदानंद महाराज, कोसीकलां के चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट खेमचंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष किशन चौधरी, पुनीत चतुर्वेदी, विपिन चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, राम कटोर पांडेय, हिमानी चतुर्वेदी, मान मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामजीलाल शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह, ब्रजदास माताजी गौशाला के संयोजक राजबाबा नरसिंह, दास बाबा रामकथा के आयोजक हरेश एन संघवी समाजसेवी वीना हरेश संघवी निकुंज संघवी नीलिमा संघवी अवनी संघवी हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *