Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : कॉटन फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान

आग से फैक्टरी में रखी जली हुई रूई।

जींद, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भिवानी रोड स्थित एसजेडी सरजीकोट प्राइवेट लिमिटेड कॉटन फैक्टरी में गुरूवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कॉटन फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक फैक्टरी में रखी पांच हजार किलोग्राम रूई जल चुकी थी। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी है और घटना में उसे 12 से 15 लाख का नुकसान हुआ है।

विकास नगर निवासी सतीश भिवानी रोड स्थित एसजेडी सरजीकोट प्राइवेट लिमिटेड नाम से कॉटन फैक्टरी चलाए हुए है। गुरूवार को सुबह फैक्टरी में अचानक आग लग गई। जिसने फैक्टरी में रखी रूई को जलाना शुरू कर दिया। फैक्टरी में मौजूद कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार फैलती चली गई। बाद में आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक सतीश ने बताया कि यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है। जिससे लगभग पांच किलो रूई जल कर नष्ट हो गई है। इसके अलावा फैक्टरी में रखी मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि आग से किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह बुझा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *