Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

आगरमालवा : महाविद्यालय में कैंप लगाकर, 40 छात्राओं के लर्निंग लायसेंस बनाये

1 फोटो

आगरमालवा, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण

पहल करते हुए आगरमालवा जिला परिवहन विभाग द्वारा गुरूवार को जिले के सोयतकलां स्थित

शासकीय महाविद्यालय में शिविर लगाकर 40 छात्राओं के लर्निंग लायसेंस बनाये गए। इस मौके

पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं एनएसएस इकाई सक्रिय रूप से उपस्थित रही। इस मौके

पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि “आज की छात्राएँ कल का नेतृत्व करेंगी।

स्वावलंबन

और सुरक्षा के लिए ड्राइविंग कौशल आवश्यक है। यह कैंप हमारी बेटियों को आत्मनिर्भर

बनाने की दिशा में छोटा किंतु मजबूत कदम है। सभी छात्राओं ने एक ही दिन में ऑनलाइन

प्रक्रिया पूरी कर अपना लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर लिया। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य

में भी इस तरह के जागरूकता एवं सुविधा शिविर आयोजित करने की घोषणा की है। शिविर का

संचालन परिवहन विभाग के बृजेंद्र जोशी एवं दुर्गेश जाट ने किया। (Udaipur Kiran) /रीतेश शर्मा

(Udaipur Kiran) / रितेश शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *