Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

म.प्र. : आठ दिन की खोज के बाद पेंच टाइगर रिज़र्व टीम को सफलता, बाघिन को बेहोश कर लगाया गया रेडियो कॉलर, जल्द होगी राजस्थान रवाना

MP: After eight days of searching, the Pallava Tiger Reserve team has achieved success; the tigress has been included in the radio team; the Rajasthan team will be formed soon.

सिवनी, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के विश्वविख्यात पेंच टाइगर रिज़र्व में चल रहे अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण अभियान में आज शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। लगातार आठ दिनों तक चले सघन खोज अभियान के बाद की सुबह टीमों ने अंततः निर्धारित मादा बाघिन को लोकेट कर लिया। विशेषज्ञ वेटरनरी टीम द्वारा बाघिन को सुरक्षित रूप से बेहोश किया गया और उसे रेडियो कॉलर लगाया गया, ताकि आगे उसकी निगरानी सुचारु रूप से की जा सके।

जानकारी के अनुसार, इस बाघिन को राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में स्थानांतरित किया जाना है। राजस्थान वन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर उपलब्ध होते ही बाघिन को पेंच से रामगढ़ भेजने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

अभियान पिछले एक सप्ताह से लगातार दोनों राज्यों की टीमों के संयुक्त प्रयास से चल रहा था। पहले कैमरा ट्रैप, फिर हाथी दस्तों और पैदल गश्ती टीमों की मदद से बाघिन की खोज की जा रही थी। कई बार बाघिन की मौजूदगी के संकेत मिले, लेकिन सुरक्षित स्थान पर ट्रैंक्विलाइज़ करने का मौका नहीं मिल सका। आज सुबह अंततः सुरक्षित स्थिति में ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

वन विभाग के अनुसार, बाघिन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और स्थानांतरण के दौरान सभी मानकों व प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *