Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री करेंगे लोगों की शिकायतों का समाधान

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

भोपाल, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज गुरुवार को लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवेदकों की शिकायतों का समाधान करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, समाधान ऑनलाइन में सीएम हेल्पलाइन के विभिन्न विषयों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की जाएगी। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, रासायनिक खाद और बीज का वितरण, नलजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति, नवीन राशनकार्ड जारी करना एवं कर्मकार कल्याण मण्डल संबल योजना में मजदूरों के पंजीयन शामिल हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मेडिकल कालेज में प्रसूति सहायता योजना से राशि न मिलने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति और छात्रवृत्ति के वितरण तथा सरकार के विभिन्न पोर्टलों के उपयोग में हो रही असुविधा से संबंधित आवेदन पत्र शामिल रहेंगे। एजेण्डा बिन्दु में नगरीय क्षेत्र में सड़कों, गलियों, नालियों और सीवरेज की साफ-सफाई, मच्छरों के रोकथाम तथा सफाईकर्मियों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहेंगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में हर माह नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से करते हैं, इस दौरान समस्याओं की ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण करने का प्रयास भी किया जाता है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *