Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः बैतूल में छह दिवसीय आदि बाज़ार महोत्सव का शुभारंभ 21 दिसंबर को

बैतूल में छह दिवसीय आदि बाज़ार की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारी

भोपाल, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत की जनजातीय कला, संस्कृति को प्रदर्शित करने तथा जनजातीय समुदाय के लिए आजीविका के अवसरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के बैतूल में सोमवार, 21 दिसम्बर को शुभारंभ किया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके के मुख्य आतिथ्य में बैतूल के छत्रपति शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में दोपहर 1 बजे छह दिवसीय आदि बाज़ार महोत्सव के शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में विधायक हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

ट्राईफेड की क्षेत्रीय प्रबंधक प्रीति मैथिल ने बताया कि आदि बाजार का आयोजन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया जा रहा है। आदि बाज़ार में देशभर से 50 प्रतिभाशाली कारीगर भाग ले रहे हैं, जिनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना एवं पूर्वोत्तर राज्यों के कारीगरों के साथ-साथ बैतूल जिले के स्थानीय कारीगर भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल आदि बाज़ार में भारत की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शिल्पकला देखने को मिलेगी। आगंतुकों को महेश्वरी, चंदेरी और बाघ प्रिंट साड़ियाँ एवं सूट, डोकरा धातु शिल्प, बांस शिल्प, ब्लैक आयरन क्राफ्ट, जनजातीय पेंटिंग्स, शहद, उपहार, तथा स्थानीय जैविक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी।

केंद्र सरकार के ट्राईफेड द्वारा 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 से रात्रि 9 बजे तक आदि बाजार का आयोजन होगा। इसमें फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मिलेट से बने पारंपरिक और नवीन उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं ट्रायफेड के 25 स्टॉल, NEHHCD के 3 स्टॉल और जिला प्रशासन के 22 स्टॉल लगाए जाएंगे। आदि बाजार में छोटे-छोटे झूले और फन एक्टिविटीज भी आयोजित की जाएगी।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *