
New Delhi, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) . तमिलनाडु के मदुरै प्रशासन ने थिरुप्परनकुंद्रम में पुराने दीपाथून पिलर पर कार्तिगई दीपम (पवित्र दीया) जलाने की मद्रास उच्च न्यायालय
की मदुरै पीठ के आदेश को उच्चतम न्यायालय
में चुनौती दी है. मदुरै प्रशासन ने याचिका दायर कर उच्चतम न्यायालय
के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें पवित्र दीया जलाने का आदेश दिया गया था. थिरुप्परनकुंद्रम की पहाड़ी पर अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर है, जिसके पास एक दरगाह है.
मदुरै प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय
के डिवीजन पीठ के आदेश को चुनौती दी है. दरअसल, डिवीजन पीठ ने मदुरै प्रशासन की सिंगल पीठ के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी थी. डिवीजन पीठ की ओर से याचिका खारिज होने के बाद सिंगल पीठ ने 4 दिसंबर की शाम को दीया जलाने का निर्देश दिया. मदुरै प्रशासन ने दीया जलाने की इजाजत नहीं दी और उच्चतम न्यायालय
का दरवाजा खटखटाया है.
(Udaipur Kiran) /संजय
—————
(Udaipur Kiran) / अमरेश द्विवेदी
