Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

महाराष्ट्र सरकार की किसानों को मदद, जारी किए 3,258 करोड़

मुंबई, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद के लिए 3,258 करोड़ 56 लाख 47 हजार रुपए की जारी किए हैं. यह घोषणा शनिवार को राहत व पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव-पाटिल ने की।

मंत्री पाटिल ने बताया कि सूबे में सितंबर 2025 में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता देने के लिए सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है। प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने 23 जिलों के 33 लाख 65 हजार 544 किसानों की प्रभावित फसलों के लिए 3,258 करोड़ 56 लाख 47 हजार रुपए की धनराशि के वितरण को मंजूरी दी है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता देने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

मंत्री जाधव-पाटिल के अनुसार पिछले एक सप्ताह में करीब 5 हजार करोड़ रुपए की राशि वितरित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस साल खरीफ सीजन में हुए नुकसान के लिए लगभग 7 हजार 500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस निर्णय से आपदा प्रभावित किसानों को राहत मिलेगी और उनकी दिवाली सुखद होगी। इस निधि में अकेले नागपुर संभाग के 3 लाख 76 हजार 968 किसानों के 3 लाख 44 हजार 629.34 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र के लिए 340 करोड़ 90 लाख 8 हजार रुपए शामिल हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *