Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी मामले में मुख्य आरोपित पटना से गिरफ्तार

एनआईए

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में फैले अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी मामले के मुख्य आरोपित कमलकांत वर्मा उर्फ अंकल जी को पटना से गिरफ्तार कर लिया। कमलकांत इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 11वां आरोपित है।

एनआईए ने बताया कि कमलकांत वर्मा इस तस्करी सिंडिकेट में अहम भूमिका निभा रहा था। वह हरियाणा और अन्य जगहों के गन हाउस से अवैध रूप से गोला-बारूद की खरीद करता और उसे उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य हिस्सों में सप्लाई करता था। उसकी गिरफ्तारी इस मामले में बहुत महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि एनआईए ने 4 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में 23 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें चार अन्य आरोपित रवि रंजन, शशि प्रकाश, विजय कालरा और कुश कालरा को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया था।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *