Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अपहृता बरामद

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

मीरजापुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना कछवां क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और परिजनों को गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

4 दिसंबर को बादिनी क्षेत्र की एक महिला ने कछवां थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपिताें पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर में यह भी बताया गया कि पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा परिवार के सदस्यों को धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कछवां को अपहृता की शीघ्र बरामदगी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में उप निरीक्षक राधेश्याम और पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कनक सराय मोड़ के पास से नामजद आरोपी सोयम उर्फ मिट्ठू पुत्र अमरनाथ, निवासी रामापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृता को भी सुरक्षित बरामद किया। कछवां पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *