Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जल महल की पाल पर वृहद सफाई अभियान तेज

जल महल की पाल पर वृहद सफाई अभियान तेज

जयपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम जयपुर की ओर से जल महल एवं मान सागर झील क्षेत्र में वृहद सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देश पर पर्यटक सीजन को देखते हुए झील और पाल दोनों जगह विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

अभियान के तहत नावों के जरिए झील में जमा प्लास्टिक सामग्री,थर्माकोल और अन्य कचरे को बाहर निकाला जा रहा है। अब तक तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा निकाला जा चुका है। नाव में तैनात आधा दर्जन सफाईकर्मी लगातार झील की सतह और किनारों की सफाई कर रहे हैं।

इसके साथ ही पाल पर लगी जालियों की मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। पूरा अभियान हवामहल जोन के अधिशाषी अभियंता बहादुर सिंह और सहायक अभियंता लोकेश कुमावत की देखरेख में संचालित हो रहा है।

निगम के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रवण वर्मा ने बताया कि मानसागर में लगातार सफाई कार्य और रंग रोगन कार्य चल रहा है और आने वाले दिनों में इसे और व्यापक किया जाएगा, ताकि पर्यटकों के लिए जल महल क्षेत्र को स्वच्छ और आकर्षक रूप प्रदान किया जा सके।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *