Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ASSAM

तामुलपुर में भीषण अग्निकांड, कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान राख

पालघरमध्ये बेकायदा भंगार गोदामाला भीषण आग; शाळेजवळील धोकादायक प्रकार उघड

तामुलपुर (असम), 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के तामुलपुर जिले के नाग्रीजुली बाजार चौक पर रविवार को हुए भीषण अग्निकांड में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में करीब 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक लगी और देखते ही देखते बाजार क्षेत्र की दुकानों में तेजी से फैल गई। दुकानों में रखे सामान, फर्नीचर और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक कई दुकानें पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि प्रभावित व्यापारियों ने प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *