Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बीकानेर रेलवे स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन का तीव्र गति से हो रहा कार्य

बीकानेर रेलवे स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन का तीव्र गति से हो रहा कार्य

बीकानेर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पर्यटन की द्रष्टि से महत्वपूर्ण उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर स्टेशन (राजस्थान) पूरे विश्व पटल पर मिठाई व नमकीन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है l इसके साथ ही बीकानेर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक दृष्टि व सामरिक द्रष्टि से भी महत्वपूर्ण है l बीकानेर जूनागढ़, गजनेर किला, लालगढ़ पैलेस, करणी माता मंदिर (देशनोक) कैमल सफारी के लिए विख्यात हैl रेलवे द्वारा यहाँ यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बीकानेर स्टेशन पर 471 करोड़ रूपये की लागत से ‘‘अमृत भारत स्टेशन’’ योजना के तहत स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है, जिसमें आधुनिकता के साथ स्थानीय कला एवं संस्कृति का समावेश किया जा रहा हैl

सीनियर डीसीएम भूपेश यादव के अनुसार स्टेशन पर मुख्य प्रवेश व द्वितीय प्रवेश पर भूतल सहित 9 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य प्रवेश पर लगभग 26000 वर्ग मीटर तथा द्वितीय प्रवेश पर लगभग 17000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। स्टेशन पर 77000 हजार यात्रियों को एक साथ यात्री सुविधा मिल सके, इस बात को ध्यान में रखकर अपग्रेडेशन किया जा रहा हैl स्टेशन पर 24 एस्केलेटर लगायी जायेंगी तथा यात्री सुविधा हेतु 57 लिफ्टें लगायी जायेंगीl

इस प्रकार बीकानेर स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन कार्य आगामी 50 वषों की यात्री सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा हैl इसके साथ ही स्टेशन पर पर्याप्त व सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, संकेतक, शौचालय, बेगेज स्कैनर, मैटल डिटेक्टर व ट्रेन इन्डिकेटर इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक आदि आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

स्टेशन परिक्षेत्र में सुगम आवगमन के लिए लगभग 16000 वर्ग मीटर में सड़क सहित सर्कुलेटिंग एरिया का विकास व 15000 वर्ग मीटर में पार्किंग सुविधा विकसित की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल पर 22 स्टेशनों का पुनर्विकास एवं बीकानेर स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन हो रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *