Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की मां का निधन

संथाकुमारी

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की मां संथाकुमारी का 90 वर्ष की उम्र में मंगलवार काे निधन हो गया। उन्होंने कोच्चि के एलामाक्कारा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने की। खबर फैलते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। इस समय मोहनलाल अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे और खबर मिलते ही वह काम छोड़कर तुरंत घर के लिए रवाना हो गए।

अभिनेता माेहनलाल की मां संथाकुमारी काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। संथाकुमारी के निधन की खबर सुनकर उनके

करीबी और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। सुपरस्टार ममूटी भी उनके आवास पर पहुंचे और संथाकुमारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उल्लेखनीय है कि संथाकुमारी ने 10 अगस्त 2025 को अपने परिवार के साथ कोच्चि में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। मोहनलाल हमेशा अपनी मां के बेहद करीब रहे हैं और कई बार इंटरव्यू में उनके साथ अपने गहरे रिश्ते का जिक्र कर चुके हैं। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद भी अभिनेता सबसे पहले अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। मातृ दिवस के मौके पर उन्होंने बचपन की एक तस्वीर शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। मां के निधन से मोहनलाल को गहरा सदमा लगा है, वहीं फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *