Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की पुण्यतिथि पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

उस्ताद जाकिर हुसैन

कोलकाता, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करके महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा, महान तबला उस्ताद जाकिर हुसैन की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन 15 दिसंबर 2024 भारतीय शास्त्रीय संगीत के एक महान स्तंभ थे। तबला वादन में उनका योगदान अतुलनीय था। उन्होंने न केवल भारत में बल्कि विश्व भर में भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके निधन से संगीत जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई थी।

उनकी पहली पुण्यतिथि पर देश भर से कलाकारों, संगीत प्रेमियों और राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *