Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जनादेश परब: विश्वास, गौरव, निर्माण – छत्तीसगढ़ के समग्र विकास पर केंद्रित विभागों के स्टाल होंगे आकर्षण का केंद्र

केंद्रित विभागों के स्टाल होंगे आकर्षण का केंद्र

कोरबा/जांजगीर-चांपा 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब विश्वास, गौरव, निर्माण के अंतर्गत 22 दिसंबर को जांजगीर में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जनता को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विश्वास, गौरव, निर्माण के संकल्प के साथ सरकार के दो वर्षों की निरंतर सेवा और निरंतर विकास की झलक विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टालों के माध्यम से देखने को मिलेगी एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा लगाए गए स्टाल में पीएम सूर्यघर योजना तथा योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी। इसी तरह कृषि विभाग के स्टाल में किसान सम्मान निधि, हितग्राही मूलक योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान सीधे लाभ और प्रक्रियाओं को समझ सकें। स्कूल शिक्षा विभाग के स्टाल में डिजिटल और नवाचारी शिक्षा की झलक देखने को मिलेगी। आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और पीएम एवं विद्या जैसी योजनाओं के माध्यम से स्मार्ट स्कूल – सशक्त छात्र – उज्ज्वल भविष्य” की अवधारणा का स्टाल गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा की दिशा में जिले के प्रयासों को दर्शाएगा।

महिला सशक्तिकरण, पोषण और संसाधन विकास पर फोकस करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में महतारी वंदन, महिला सशक्तिकरण, सुपोषण अभियान एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी मिलेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं और जल प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य उत्पादन, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं को सरल रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

सहकारिता विभाग द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीद की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाने हेतु एक मॉडल प्रस्तुत किया गया है, जो किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *