Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

मनोहर लाल ने गांधी जयंती पर रूसी दूतावास के प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रूस दूतावास द्वारा महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर आयोजित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने आज महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर यहां के रूसी दूतावास के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी का विषय “गांधी-टॉलस्टॉय” था।

आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य गांधी जी और टॉलस्टॉय के विचारों एवं उनके योगदान को प्रदर्शित करना है। इस अवसर पर राज्यमंत्री तोखन साहू, रूसी राजदूत हिज़ एक्सेलेंसी डेनिस एलीपोव और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

————-

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *