Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

शाहपुर में कई सड़क परियोजनाएं प्रगति पर : केवल सिंह पठानिया

मुख्यमंत्री से मिलते हुए विधायक केवल पठानिया।

धर्मशाला, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं और इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि सड़कों के निर्माण को लेकर वह मुख्यमंत्री महोदय से मिले तथा आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रैत से कोहला सड़क पर लगभग 7.35 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। इसके साथ ही दियाडा गांव के लिए 1 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही संपर्क सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि चानोघाट–लांघा–पलोथा–सुक्कुघाट सड़क तथा डिब्बर–कपाड़–लाहड़ सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त घेरा–बर्नेट सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क नेटवर्क को मजबूत कर लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *