Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

अम्हर्स्ट स्ट्रीट की प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां

गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान

कोलकाता, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग आठ बजे अम्हर्स्ट स्ट्रीट के मकान संख्या 106/3 में स्थित दो मंजिला प्रिंटिंग प्रेस से धुआं निकलता देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने साक्शन मशीन लगाकर अंदर जमा धुआं बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि क्षेत्र घनी आबादी वाला होने के कारण आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान आसपास की कई दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं और कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आस-पास के मकानों से लोग बाहर निकल आए। दमकलकर्मी सीढ़ियों की मदद से इमारत के अंदर प्रवेश कर आग के स्रोत तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रेस के भीतर ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *