Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के गणित विभाग ने विश्व सांख्यिकी दिवस पर किया कार्यक्रम

कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी।

हिसार, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के गणित विभाग में विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दो रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष की इस दिवस की थीम

‘क्वालिटी स्टेटिसटिक्स एंड डेटा फॉर एवरीवन’ है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया

और अपने सांख्यिकी ज्ञान का प्रदर्शन किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रस्तुति

और डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी विश्लेषणात्मक

और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना

की। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और उन्हें आगे सांख्यिकी

में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *